PALI SIROHI ONLINE
> अवैध मादक पदार्थ के विरूद्व एएनटीएफ पाली, जोधपुर ग्रामीण मय पुलिस थाना शिवपुरा की संयुक्त कार्यवाही।> अवैध मादक पदार्थ अफीम का दुध 669 ग्राम बरामद कर एक मुलजिम को किया गिरफतार ।> पाली पुलिस द्वारा आगे भी निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही।
पाली- भंवरलाल नि.पु पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली ने बताया दिनांक 28.02.2026 को ऑपरेषन “प्रहार’ के तहत जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत जयसिहं तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में रतनाराम आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सोजत के सुपरविजन में एएनटीएफ पाली व जोधपुर ग्रामीण की सटीक सूचना के आधार पर एएनटीएफ पाली व जोधपुर ग्रामीण एवं भंवरलाल नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.02.2026 को सरहद जाडन मे जाडन से सिनला जाने वाले रास्ते पर तेजाराम देवासी के बेरे से अवैध अफीम का दूध 669 ग्राम बरामद कर एक मुलजिम को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के बेचान करने एवं खरीदारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।
> घटना का विवरणः- दिनांक 28.02.2026 को विश्वनाथ सिंह कानि चालक न. 110 एएनटीएफ जोधपुर ग्रामीण को खास मुख्बीर द्वारा सटीक सूचना दी गई तेजाराम देवासी ने अपने बेरे पर मकान या खेत में भारी मात्रा अवैध अफिम का दूध छुपाकर रखा है। जिस पर उक्त सूचना के आधार पर तेजाराम को दस्तयाब कर मकान व खेत की तलाशी ली गई तो खेत में छुपाकर रखा अवैध अफीम का दुध कुल 669 ग्राम को बरामद कर मुलजिम को गिरफतार किया गया।
> गठित टीम
01. भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा।
02. सुरजभान सिंह उनि. प्रभारी एएनटीएफ पाली मय टीम
03. प्रीतम चौहान उनि प्रभारी एएनटीएफ जोधपुर ग्रामीण मय टीम
04.कंवरलाल कानि न. 524 पुलिस थाना शिवपुरा।
05 श्रवणसिंह कानि न. 1194 पुलिस थाना शिवपुरा।
06 वागाराम कानि न. 1587 पुलिस थाना शिवपुरा
07.बाबुराम कानि न. 1797 पुलिस थाना शिवपुरा
08. विश्वनाथ सिंह कानि चालक न. 110 एएनटीएफ जोधपुर ग्रामीण
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण:- नाम पता मुलजिम
1.तेजाराम पुत्र रतनाराम उम्र 56 साल निवासी राईको की ढाणी जाडन पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली।
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

