• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आलावास में सामूहिक विवाह सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गहलोत, जिला प्रभारी मंत्री खर्रा व शिक्षा मंत्री दिलावर ने की शिरकत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 12, 2026
in Local
0
आलावास में सामूहिक विवाह सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गहलोत, जिला प्रभारी मंत्री खर्रा व शिक्षा मंत्री दिलावर ने की शिरकत

PALI SIROHI ONLINE

*आलावास में सामूहिक विवाह सम्मेलन,*
*कैबिनेट मंत्री गहलोत, जिला प्रभारी मंत्री खर्रा व शिक्षा मंत्री दिलावर ने की शिरकत*

पाली, 12 मार्च। सामूहिक विवाह सम्मेलन गुरुवार को जिले के सोजत उपखंड के आलावास में आयोजित हुआ, जिसमें 11 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, पाली जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व सोजत विधायक शोभा चौहान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि दाती महाराज द्वारा कन्याओं को वैवाहिक बंधन में जोड़ने का यह पुण्य कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने दाती महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गौ सेवा से लेकर कन्या शिक्षा तक अनेक सामाजिक सरोकारों के क्षेत्रों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम पाली जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से अनावश्यक खर्चों में कमी आती है तथा बचत को आने वाली पीढ़ी की शिक्षा और जागरूकता पर लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री दिलावर ने सभी 11 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए तथा उनके माता-पिता को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने वर-वधू के परिजनों के निर्णय को समाज में शिक्षा और उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। दाती सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परमहंस निजस्वरूपानंदपुरी  महाराज (दाती जी महाराज) की कृपा से संपन्न हुआ। सम्मेलन में वादी, कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे व सोजत विधायक शोभा चौहान ने समाज के लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए पाली-जोधपुर में छात्रावास निर्माण के कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर लोनी (उत्तर प्रदेश) के विधायक नंद किशोर गुर्जर, लक्ष्मीनारायण दवे सहित के संत-महात्मा, समाज के जनप्रतिनिधि, वर-वधू के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Previous Post

आरोग्य मेले का कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया फीता काटकर शुभारंभ

Next Post

जालोर में सिलेंडर के साथ कांग्रेस का विरोध- प्रदर्शनः जिलाध्यक्ष बोलीं-शादी समारोहों के लिए भी नहीं मिल रही गैस

Next Post
जालोर में सिलेंडर के साथ कांग्रेस का विरोध- प्रदर्शनः जिलाध्यक्ष बोलीं-शादी समारोहों के लिए भी नहीं मिल रही गैस

जालोर में सिलेंडर के साथ कांग्रेस का विरोध- प्रदर्शनः जिलाध्यक्ष बोलीं-शादी समारोहों के लिए भी नहीं मिल रही गैस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page