• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-मामा ने भांजे का सिर फोड़ा: सांड की टक्कर से युवक घायल, दो अलग हादसों में दो युवकों के सिर में चोट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 12, 2026
in Local
0
पाली-मामा ने भांजे का सिर फोड़ा: सांड की टक्कर से युवक घायल, दो अलग हादसों में दो युवकों के सिर में चोट

PALI SIROHI ONLINE

पाली। पाली में शनिवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बाइक से सांड टकराने पर युवक घायल

पाली जिले के सोवणिया गांव निवासी 30 साल के रामलाल पुत्र जवानराम शनिवार शाम को निम्बली उड़ा से बाइक पर अपने गांव सोवणिया जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में एक सांड उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में रामलाल के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें शनिवार देर शाम इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मामा और उसके बेटे पर हमला करने का आरोप

वहीं, पाली शहर के मानपुरा भाकरी निवासी 27 साल के कैलाश पुत्र भगाराम का अपने मामा से विवाद हो गया। इस दौरान उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। कैलाश का भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घायल कैलाश का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उसके मामा और मामा के बेटे ने उस पर हमला किया।

Previous Post

एनीकट में डूबने से 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 बच्चों की मौत, दिल दहला देने वाला हादसा

Next Post

पाली-अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायलः सिर, हाथ-पैर पर चोटे आई, बांगड़ हॉस्पिटल में कराया भर्ती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page