PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में गुरुवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी।
जाडन चौराहे के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन चौराहे के पास हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक बाइक सवार रॉन्ग साइड से आया और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया।
तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में गागूड़ा गांव निवासी कूपाराम (40) पुत्र सूजाराम घायल हो गए।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार भीलवाड़ा जिले के धुवाला हनुमान नगर निवासी नवरतन (33) पुत्र सोजीराम और अनोपपुरा निवासी अश्विनी कुमार पुत्र सजाराम भी घायल हो गए।
तीनों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


