PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
सिरोही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बडी कार्यवाही। कुल 294.6 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार।अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय् 03 जिन्दा कारतूस बरामद। परिवहन में प्रयुक्त वाहन इनोवा कार जब्त ।डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मादक पदार्थ के विरूद्ध हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सहरद चोटिला भागली पर दौराने नाकाबन्दी अभियुक्त सुरेश पूनिया जाति बिश्नोई निवासी कुण्डकी जिला जालोर के कब्जे से कुल 294.6 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक देशी पिस्टल मय् 03 जिन्दा कारतूस व परिवहन में प्रयुक्त इनोवा कार नम्बर जीजे 18-बीके-6572 को बरामद कर अभियुक्त सुरेश पूनिया को गिरफ्तार किया गया। जिससे अग्रिम अनुसन्धान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः सुरेश पूनिया पुत्र गोरखाजी जाति बिश्नोई उम्र 30 साल निवासी कुण्डकी पु. था. चितलवाना जिला जालोर।
पुलिस टीमः-
- कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम।
- उदाराम स.उ.नि. थाना पालडी एम।
- शिवपालसिंह स.उ.नि. प्रभारी डीएसटी सिरोही मय डीएसटी टीम।
- 4. अशोक कुमार हैड कानि. 704 थाना पालडी एम। (विशेष भूमिका)
- जितेन्द्रसिंह कानि. 395 थाना पालडी एम।
- तुलछाराम कानि. 1068 थाना पालडी एम। (विशेष भूमिका)
- जगदीश कुमार चालक कानि. 177 थाना पालडी एम। (विशेष भूमिका)
- हरीश कुमार कानि. 748 थाना पालडी एम।
- मोहनलाल कानि. 583 थाना पालडी एम।

