
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया अति. पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र शर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में फगलुराम उ.नि.पु. थानाधिकारी थाना पालडी एम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सरहद उथमण में स्थित शिव होटल से अभियुक्तगण श्रवण कुमार ग्रासीया व ईश्वर भील के कब्जे से कुल 2.117 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्त श्रवण कुमार व ईश्वर को गिरफतार किया गया। जिससे अग्रिम अनुसन्धान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिमः-
1. श्रवण कुमार पुत्र दानियाराम जाति ग्रासीया उम्र 28 साल पेशा मजदुरी निवासी छापर पु.था. माण्डवा जिला उदयपुर हाल शिव होटल सरहद उथमण पु.था. पालडी एम. जिला सिरोही
2. ईश्वर पुत्र सुरेश कुमार जाति भील उम्र 22 साल पेशा मजदुरी निवासी खोखरीया फली देलदर पु.था. आबूरोड सदर हाल शिव होटल सरहद उथमण पु.था. पालडी एम. जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1. फगलुराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम
2. कानि. जितेन्द्र सिह नं. 395 पुलिस थाना पालडी एम
3. कानि. मोहनलाल नं. 583 पुलिस थाना पालडी एम
4. कानि गणपत नं. 321 पुलिस थाना पालडी एम


