PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा चौरी की वारदात में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश देने पर किशोर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में थाना स्तर पर टीकमाराम उनिपु थानाधिकारी थाना पालडी एम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 19.07.2026 को रात्रि में महाकाली होटल पर कार में से सोने की ज्वैलरी आईटम चोरी करने की वारदात का खुलासा कर वारदात में शरीक मुल्जिमान 1. लक्ष्मण सिंह पुत्र खंगार सिंह जाति राजपूत उम्र 29 साल निवासी माताजी गली ओडा पु.था. कैलाशनगर जिला सिरोही, 2. चक्रवर्ती सिंह पुत्र बलवंत सिंह जाति राजपूत उम्र 27 साल निवासी जामतिंग वाला वेरा थलुण्डा पु.था. बिशनगढ जिला जालोर, 3. महावीर सिंह पुत्र बगत सिहं जाति राजपूत उम्र 25 साल निवासी लौहारो की गली बागसीन पु.था. पालडी एम. जिला सिरोही, 4. राजेश कुमार पुत्र लाखाराम जाति रेबारी उम्र 29 साल निवासी रेबारियो का वास रामसीन पु.था. रामसीन जिला जालोर को बैंगलोर (कर्नाटक) से दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में माल मशरूका की बरामदगी हेतु अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय में पेश कर पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया गया। पूर्व में मुख्य आरोपी देवराज पुत्र रोहित कुमार जाति बलोत्रा निवासी छावनी शिवगंज जिला सिरोही को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था।
घटना विवरणः- प्रार्थी सदाम हुसैन उर्फ लक्की पुत्र शाहदत हुसैन जाति मुसनमान उम्र 26 साल पेशा सुनारी कार्य निवासी मुस्तफा चौक थाना जमालपुर जिला वर्धमान कोलकता पश्चिम बंगाल हाल कपूर कॉलोनी शिवगंज थाना शिवगंज जिला सिरोही ने रिपोर्ट दी कि मैं एवं देवराज पुत्र राहित कुमार निवासी शिवगंज के वाहन कार आरजे 24 सीबी 2580 मे दिनांक 19.07.2026 को समय शाम 9 बजे के आस पास अहमदाबाद जाने के लिये रवाना हुये समय करीब 9.30 बजे के महाकाली पालडी एम पहुंचे तो वाहन चालक देवराज ने लघुशंका बहाना कर अंधेरे में कार को खड़ा कर प्रार्थी को सिगरेट लेने भेजा व चालक भी गाडी को बिना लॉक किये होटल पर गया। पुनः गाडी के पास आने पर देखा तो कार में सोना व सोने के आभूषण चोरी हो गये। माल का विवरण- सोना फाइन 25.230 ग्राम व सोने के जैवर 54.710 ग्राम व डाई लोहे की।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. लक्ष्मण सिंह पुत्र खंगार सिंह जाति राजपूत उम्र 29 साल निवासी माताजी गली ओडा पु. था. कैलाशनगर जिला सिरोही।
2. चक्रवर्ती सिंह पुत्र बलवंत सिंह जाति राजपूत उम्र 27 साल निवासी जामतिंग वाला वेरा थलुण्डा पु.था. बिशनगढ जिला जालोर।
3. महावीर सिंह पुत्र बगत सिहं जाति राजपूत उम्र 25 साल निवासी लौहारो की गली बागसीन पु.था. पालडी एम. जिला सिरोही।
4. राजेश कुमार पुत्र लाखाराम जाति रेबारी उम्र 29 साल निवासी रेबारियो का वास रामसीन पु.था. रामसीन जिला जालोर।
गठित टीम –
1. टीकमाराम उ.नि.पु. थानाधिकारी पु.था. पालडी एम. ।
2. दशरथ सिंह हैड कानि. 89 पु.था. पालडी एम. ।
3. जितेन्द्र सिंह कानि नं. 395 पु.था. पालडी एम. ।
4.गणपत कानि. नं. 321 पु.था. पालडी एम.।
(विशेष भूमिका)
6.गणेश कानि. नं. 260 पु.था. पालडी एम. ।
7. रमेश कुमार कानि. नं. 773 डीसीआरबी सिरोही।
8. नरेन्द्र कुमार कानि. नं. 974 डीसीआरबी सिरोही।
9.सुरेश कुमार कानि. नं. 460 डीसीआरबी सिरोही।


