• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़-पादरली रोड पर गैस गोदाम के कुछ ही दूरी पर खेतों में लगी आग,चार दमकलों ने चार घंटे बाद पाया काबू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0
तखतगढ़-पादरली रोड पर गैस गोदाम के कुछ ही दूरी पर खेतों में लगी आग,चार दमकलों ने चार घंटे बाद पाया काबू

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पादरली रोड स्थित गैस गोदाम के कुछ ही दूरी पर खेतो मे आग ने मचाया तांडव ,चार दमकलो ने चार घण्टे तक आग पर पाया काबु, प्रशासन ने ली राहत की सांस


तखतगढ 23 मई (खीमाराम मेवाडा) कमाण्ड क्षेत्र मे अप्रेल के महिने के शुरूआत से गैहु कटाई के बाद खेतो मे फराली जलाने का सिलसिलेवार जारी रहने से थमने का नाम ही नही ले रहा। जिस से हर रोज कही न कही आगजनी की धटनाए धटित होती जा रही है। जिस मे कई बार किसानो को भारी नुकसान भी हुआ है। साथ ही इन आगजनी की थटनाओ लाखो करोडो  जीव जनतुओ की आग के हवाले बली चढती जा रही है। साथ ही हजारो पेड पौधे वनस्पति नष्ट होने से पर्यावरण को भारी नुकसान होने लगा है।

लेकिन शासन प्रशासन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई अमल मे नही ले रहा। जबकी इन आगजनी की घटनाओ मे राजस्व को भी भारी नुकसान वहन करना पड रहा है। हाल ही मे 20 दिन पूर्व 3 मई को
उलारिया धाम के पास ही अज्ञात लोगो द्वारा फराली जलाने से करीब  2 हजार बीघा तक खेतो मे आग के तांडव मचाने से कृषि कुए के मालिक चम्पालाल पुत्र देवाराम कुमावत के कुए तक तेज हवा चलने से देखते ही देखते कुए के चारो तरफ आग फैल गई।

जिस से कुए पर लगा मशीन और पंखा एव कमरा भी आग की सपेट मे आ गया और पंखे का पाइप सहित जलकर कुए मे गिर गया। और गार्डेन मे गन्ना एव नीबू के पौधे, चार टोली चारा व दो टोली लकडीया सब जलकर राख हो गया। पास मे बदाराम मेवाडा के कुए पर बने कमरा एव झोपडी सहित लकडीया जलकर राख हो गए थे। लेकिन शनिवार भरी दोपहर मे फिर पादरली रोड स्थित तखतगढ माइनर के पास लगी आग ने देखते ही देखते  तेज हवाओ के साथ तांडव मचाते हुए गैस गोदाम के पास होते हुए पादरली रोड पार कर तखतगढ नहर तक खेतो तक आग ने विकराल रूप लेकर भयंकर तांडव मचा दिया।

आग की सुचना पर नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, भाजपा नेता दिनेश कुमावत, पूर्व पार्षद हिरसिह, पारस सिंह सहित कई किसान एव पुलिस मौके पर पहुंचे। जहा आकाश मे धुन का गोला ही नजर आने लगा। सुचना पर नगरपालिका की छोटी बडी दोनो दमकलो ने पहुंचकर आग पर काबु करने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के कारण आग आगे से आगे भयावक रूप लेती रही दरम्यान नगरपालिका की जेसीबी मशीन से बाड को हटाकर आग को आगे बढने से रोक कर और सुमेरपुर और फालना से भी दमकले पहुची तब चारो दमकलो द्वारा करीबन चार घण्टे की मसकत के बाद आग पर काबु पाया गया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Previous Post

स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां बढ़ाईं, शिक्षकों की शिक्षा मंत्री ने मांनी मांग, अब 29 जून को स्कूल खुलेंगे

Next Post

सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जारी किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड,दो साल बेमिसाल विकास पुस्तिका का किया विमोचन

Next Post
सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जारी किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड,दो साल बेमिसाल विकास पुस्तिका का किया विमोचन

सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जारी किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड,दो साल बेमिसाल विकास पुस्तिका का किया विमोचन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page