PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पादरली मे पुलिया निर्माण के बाद सुरक्षा दिवार या रेलिंग के अभाव मे हर पल बज रही खतरे की घंटी
सामाजिक कार्यकर्ता ने विधायक एव संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र भेज कर सुरक्षा दीवार की उठाई मांग
तखतगढ 21 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ के निकटतम आहट तहसील के पादरली गाव मे हाल ही मे हुए नवनिर्मित पुलिया निर्माण के बाद पुलिए के दोनो साइड मे सुरक्षा दिवार या रेलिंग के अभाव मे हर पल हादसे की आशंका बन रहने से आमजन के लिए खतरा मंडराता जा रहा है। मामले को लेकर पादरली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जबबसिह ने आहोर विधायक एव संबंधित सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र भेज कर सुरक्षा दीवार की मांग उठाई है। शिकायत पत्र में कहा गया की पादरली गांव के तखतगढ़ रोड पर हाल ही मे राजस्थान सरकार द्वारा स्वीकृत पुलिया निर्माण का कार्य करीबन 3 महीने पूर्व पूरा तो हो गया था। लेकिन पुलिया के दोनों साइड पर ना तो बाउंड्री दिवार या पिलर एवं लोहे की पाइप अभी तक नहीं लगाने से हर पल दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं । थोड़े से पिलर भी दीवार के ऊपर मजबूती से ज्वाइंट नहीं होने से टूट टूट कर बिखर रहे हैं।
ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी हर पल राहगीरो के लिए जोखिम बनी रहती हैं । जहा से लोगों के छोटे बड़े वाहनों एवं छोटे बच्चों, महिलाओं एव बुजुर्गों का आवागमन होता है। जिस से हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
जिसे अतिशीघ्र पुलिए के अधूरे कार्य को पूरा करवाने के लिए संबंधित ठेकेदार को पाबंद करावे एवं अधूरे वर्क कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश जारी करावे ।
ताकि कोई अनहोनी घटना घटित न हो और लोगों के जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से भी आमजन को राहत मिल सकती है।



