PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के पादरला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पादरला में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पादरला। हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पादरला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण प्रभारी दिनेश वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम सरपंच प्रसासक प्रतिनिधि मांगीलाल परिहार, वार्ड पंच छोगाराम तथा विद्यालय के संस्था प्रधान बाबूलाल मीणा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के उपाचार्य प्रवीण बारूपाल, पुष्पा मीणा, नरेंद्र परिहार, श्रवण मालवीय, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, परीक्षित सिंह, दिलीप जैन, मोहनलाल गर्ग, कैलाश कुमार, भरत मालवीय, श्यामा कंवर सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।




