• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चार सगे भाइयों की एक साथ उठी अर्थी: पाटोदी में हुआ अंतिम संस्कार, हर किसी की आंखें नम; बस और कार में हुआ था हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाटौदी-पचपदरा-शेरगढ़ स्टेट हाईवे पर परेऊ तिराहे के पास हुए सड़क हादसे में मृतक चार सगे भाइयों का पाटोदी में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कोडुका सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बुधवार सुबह मृतकों के शव पहले गांव कोडुका ले जाए गए। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उन्हें पाटोदी लाया गया।

अंतिम यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।यह हादसा मंगलवार को परेऊ तिराहे के पास एक रोडवेज बस और कार की टक्कर से हुआ था। इसमें उदाराम, रेखाराम, जोगाराम और विशनाराम नामक चार सगे भाइयों की मौत हो गई थी। ये चारों भाई मजदूरी के लिए कालेवा गांव जा रहे थे।

प्रशासन और ग्रामीणों के बीच देर रात वार्ता में सहमति बनी

हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। देर रात प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद इस मामले पर सहमति बनी।

मृतकों के परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता, दादी, तीन भाइयों की पत्नियां और सात छोटे बच्चे हैं। एक ही परिवार के चार कमाऊ सदस्यों की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।

Previous Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

रानी में ब्रहाकुमारीज संस्थान द्वारा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारम्भ

Next Post
रानी में ब्रहाकुमारीज संस्थान द्वारा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारम्भ

रानी में ब्रहाकुमारीज संस्थान द्वारा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारम्भ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page