• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नया सनवाड़ा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुलिया से गिरे,एक की हालत गंभीर, दोनों घायल देवासी समाज के बताए जा रहे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के नया सनवाड़ा गांव के पास एक पुलिया पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक करीब 20 फीट नीचे गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।यह घटना तब हुई जब नया सनवाड़ा निवासी रुपाराम पुत्र जोड़ा राम देवासी और बाबू पुत्र सवाराम देवासी अपनी बाइक पर गांव से कहीं जा रहे थे। पुलिया पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिया से 20 फीट नीचे गिरे बाइक सवार

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और रुपाराम पुलिया से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं, बाबूराम टक्कर के बाद सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नया सनवाड़ा के उपसरपंच कालूराम देवासी और देवाराम देवासी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचित किया।

फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी

सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स रोहित पाटीदार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज शुरू किया। रुपाराम की हालत चिंताजनक होने के कारण वरिष्ठ डॉक्टरों को भी बुलाया गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर अपने वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Previous Post

जालोर-खड़ी स्कॉर्पियों से टकराया ऑटो रिक्शा ऑटो ड्राइवर हुआ घायल, स्कार्पियो ओर ऑटो दोनों को हुआ नुकशान

Next Post

पीपला घर मे सदिग्ध अवस्था में मिले शव का हुआ पीएम, शव परिजनों को सुपुर्द

Next Post
पीपला घर मे सदिग्ध अवस्था में मिले शव का हुआ पीएम, शव परिजनों को सुपुर्द

पीपला घर मे सदिग्ध अवस्था में मिले शव का हुआ पीएम, शव परिजनों को सुपुर्द

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page