नाना क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर,उपतहसील व पुलिस थाने का किया निरीक्षण
PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह/पिन्टु अग्रवाल
बाली;बीजापुर के निकट नानां थाना क्षेत्र में पाली जिला कलेक्टर एल एन मंन्त्री ने उपतहसील का निरीक्षण किया और जायजा लिया । इस अवसर पर उन्होंने वहां की व्यवस्थाओ को देखा व विभिन्न कार्यो की जानाकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने वहां पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया वहाँ पर थाने के में विभिन पंजियिका,इन्द्राज , कार्रवाई , समयबद्धता आदि की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह नायब तहसीलदार अचलाराम ओर नानां थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा सह्ययक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह आशुराम व पुलिस जाब्ता मोजूद रहा ।


