PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना व चामुंडेरी पंचायत में रिफाइनरी उद्घघाटन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
नाना भाजपा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश की महत्वपूर्ण रिफाइनरी परियोजना के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा देश के विकास और ऊर्जा क्षेत्र में हो रही प्रगति पर चर्चा की।


इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी उप प्रधान महावीर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, पवक्ता हरि सिंह पवार सहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि रिफाइनरी जैसी बड़ी परियोजनाएं देश की आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश के विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


