• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना पुलिस ने नंगी तलवार लेकर उत्पात मचाते युवक को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाटरिया गांव में नंगी तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, तलवार जब्त

बाली (पाली)। बाली उपखंड के नाना थाना पुलिस ने पाटरिया गांव में नंगी तलवार लेकर खुलेआम दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तलवार जब्त की है।

सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाटरिया गांव में एक युवक नंगी तलवार लेकर घूम रहा है और लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई राजेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए नंगी तलवार लेकर उत्पात मचा रहे शर्माराम पुत्र सूजाराम, निवासी पाटरिया फली, जाति गरासिया, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तलवार भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Previous Post

मुंडारा के रोशन हंस जोधपुर संभाग राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष मनोनीत

Next Post

नाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया

Next Post

नाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page