PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल
पाली जिले के नाना पुलिस थाना भवन पर 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने ध्वजारोहण किया।
थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस थाने के सभी जवान और स्टाफ मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात, कार्यक्रम को केवल रस्म अदायगी तक सीमित न रखते हुए पुलिस टीम ने एक सराहनीय पहल भी की।
थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर थाना प्रांगण में पौधारोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर हरित क्रांति और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह हम देश की रक्षा के लिए तत्पर हैं, उसी तरह पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
