• May 6, 2026

नाना-आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के रामपुरा के निकट गोगलो की भागल नाना में आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक अचलाराम पुत्र हटाराम जाति देवासी निवासी गोगलो की भागल नाना की मौत,

घटना की जानकारी मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा भीमाना पुलिस चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान पहुंचे घटना स्थल व शव को भिजवाया चामुंडेरी मोर्चरी।

नाना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने आकाशीय बिजली से हुई मौत के बाद अचलाराम के शव का पोस्टमार्टम किया उसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द किया।

पशुपालक अचलाराम की मौत पर रामपुरा सरपंच प्रशासक कैलाश गरासिया व नाना पूर्व सरपंच संगीता गरासिया ने पशुपालक अचलाराम देवासी के निधन पर दुख व्यक्त किया है वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष व मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री सहायता कोष से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

You cannot copy content of this page