• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 4 दुधारू भैंसों की मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0
नाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 4 दुधारू भैंसों की मौत

PALI SIROHI ONLINE

नाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 4 दुधारू भैंसों की मौत

बाली उपखंड के नाना रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 4 दुधारू भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नानां थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय जाब्ता घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार मृत भैंसों के मालिकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। नानां थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से भैंसों के शवों को रेलवे पटरी के पास से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

घटना के बाद क्षेत्र में पशुपालकों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

रानी-वैष्णव समाज कांठा मंडल श्री बालाजी मंदिर मेवी कला में तृतीय वर्षगांठ महोत्सव वैष्णव समाज बंधुओं की उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया।

Next Post

बाली उपखंड अधिकारी का किया स्वागत

Next Post
बाली उपखंड अधिकारी का किया स्वागत

बाली उपखंड अधिकारी का किया स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page