• March 10, 2026

नाना-बाइक दुर्घटना में घायल भीमाणा के यूवक की उपचार के दौरान हुई मौत, कल होगा पीएम

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के भीमाना नाना रोड पर बाइक दुर्घटना में घायल हुए रमेश कुमार पुत्र कालाराम निवासी भीमाना की उपचार के दौरान मौत हो गई

गौरतलब है कि होली महोत्सव के दौरान बाइक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा नाना पुलिस चौकी हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को नाना चिकित्सालय भेजा था जहां नाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने घायल का तत्परता से उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया था परंतु उपचार के दौरान बाइक चालक घायल रमेश कुमार उम्र 38 साल पुत्र कालाराम जाति गरासिया निवासी भीमाना की मौत हो गई

भीमाना पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान ने शव को चामुंडेरी मोर्चरी भिजवाया जहां कल शव  का पोस्टमार्टम  करवा कर शव परिजनों को सौपा जाएगा पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page