• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना व बीजापुर गांव में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना व बीजापुर ग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नाना टाकरिया गोचर भूमि में व बीजापुर ग्राम में विघालय में 12वां योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नाना मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नाना सरपंच कमला देवी, एससी मोर्चा अध्यक्ष मदन भाई मेघवाल, भाजपा मंडल कार्यकर्ता शेर सिंह पंवार, मीडिया प्रवक्ता हरि सिंह, सुभाष बोहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया और संकल्प लिया कि स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

योग कार्यक्रम के पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा के नेतृत्व में उपस्थित जनों ने नर्सरी पहुंचकर पौधों को पानी पिलाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा।

*बीजापुर आयुर्वेद औषधालय के बैनर तले मनाया गया  12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पीएम श्री राजकीय महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजापुर में मनाया गया योग दिवस सुबह 6 :30 बजे से योग सत्र शुरू हुआ जिसमें अधिकारी डॉ संजय भटनागर के निर्देशन में योग प्रशिक्षक हरेश रावल और रिंकू मीणा ने योग साधकों के साथ विद्यालय परिसर में योग आसान करवाए सुबह प्रार्थना के बाद सुक्ष्म व्यायाम गिर्वा चालन, स्कंद चलान,कटी चालन, घुटना चालन के बाद खड़े रह कर आसान, बैठ कर किए जाने वाले आसान ,पेट के बल किए जाने वाले आसान ,पीट के बल लेट कर आसान, प्राणायाम और बाद में ध्यान करवा कर सत्र पूर्ण किया जिसमें डॉ संजय भटनागर ने योग की बारीकियों की जानकारी के साथ नागरिकों को कहा कि आयुर्वेद विभाग आप की सेवा में सदैव तत्पर हैं आप नित्य योग सत्र में जुड़े और स्वस्थ रहे और आयुर्वेद के सम्बन्धित कोई भी कार्य हो आप निसंकोच हमसे संपर्क करे इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आयुष कंपाउंडर विक्रम हलदुनिया, पी ओ जयसिंह जी, विद्यालय स्टाफ एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी/ कर्मचारियों का साथ रहा, साथ ही ग्रामीण जनों ने बढ़ चढ़ कर योग दिवस में भाग लिया।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी भाव पढे खबर में

Next Post

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने  नशामुक्ति का सकल्प दिलाकर किया योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास

Next Post

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने  नशामुक्ति का सकल्प दिलाकर किया योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page