• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना-22 वर्षीय विवाहिता का शव घर मे फंदे से लटकता मिला, 2 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, बेरडी के निकट पीली ढाल का मामला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0
नाना-22 वर्षीय विवाहिता का शव घर मे फंदे से लटकता मिला, 2 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, बेरडी के निकट पीली ढाल का मामला

PALI SIROHI ONLINE

बाली-नाना थाना क्षेत्र के बेरडी ग्राम पंचायत अंतर्गत पीली ढाल में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा एवं बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा, हेड कास्टेबल हीर सिंह चौहान मय जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को चामुंडेरी मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतका की पहचान भीमी बाई पत्नी भरत कुमार, उम्र 22 वर्ष, जाति गरासिया निवासी पीली ढाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मृतका के पिता अलदाराम द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी इस बजह से मामले की जांच बाली उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई कर रहे वही पुलिस भी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

मोर्चेरी स्थल पर बाली उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई, नायब तहसीलदार अचला राम मेघवाल, बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा, आर आई श्रवण कुमार, समाज सेवी हरी सिंह पवार मौजूद रहे।

इस दुखद घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध नजर आ रहा है।

Previous Post

तखतगढ-रांकावत समाज द्वारा राम नवमी जन्मोत्सव मनाया

Next Post

बेंगलुरु में चैत्रीय नवरात्रि का भव्य समापन: चामुंडा माताजी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page