• April 13, 2026

नाडोल  गुमानिंग पीर सीरवी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में  ग्रीष्म कालीन गौसेवा अभियान शुरू

PALI SIROHI ONLINE

मुकेश कुमार डाबी

नाडोल-गुमानिंग पीर सीरवी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान वर्षौ से शुचारू है
नाडोल  गुमानिंग पीर सीरवी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन गौसेवा के अंतर्गत गौग्रास सेवा अभियान का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  संत रामा महाराज के सानिध्य से हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, गौप्रेमी एवं दानदाता उपस्थित रहे।
अभियान के तहत भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए नाडोल नगर के 18 विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन हरा चारा वितरण किया जाएगा तथा गौवंश के लिए नियमित रूप से जल सेवा भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी के मौसम में गौवंश को राहत प्रदान करना एवं समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान के संयोजक धनाराम चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित यह सेवा बरसात होने तक निरंतर जारी रहेगी और इसमें समाज के सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी गौभक्तों एवं आमजन से इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने गौसेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए ट्रस्ट के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान ग्राम सेवा सहकारी अध्यक्ष धन्नाराम चौधरी,घिसोबा नौकरा,मनोहर सिंह चुण्डावत,भुराराम सीरवी,जोरसिह चौहान,जितेन्द्र कुमार सिरवी,राजेश कुमार वैष्णव,भोपालसिंह,गणेशलाल रावल,महिला शक्ति सहित गौ भक्त उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page