PALI SIROHI ONLINE
बाली। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मुंडारा।मुंडारा-सादड़ी सड़क मार्ग पर गुरुवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार कुरण उर्फ सुरम पुत्र रूपाराम जाति गरासिया निवासी कुरा (बोखाडा) पुलिस थाना सायरा बाइक लेकर सादड़ी से मुंडारा आ रहा था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक करीब 10 वर्षो से परिवार सहित सिन्दरली व मुंडारा गांव में रहकर खेतीबाड़ी का काम कर रहा था।मृतक के 5 पुत्र-पुत्रिया है।
सूचना प्राप्त होते ही सादड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।ग्रामीणों के सहयोग से मृतक का शव सादड़ी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।
परिजनों को घटना से अवगत करवा दिया गया है।परिजनों के पहुँचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर कार्रवाई की जायेगी। मृतक के भाई चुन्नीलाल ने शव की शिनाख्त की।
यह भी पढे