PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-हिल स्टेशन माउंट आबू में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने से सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन में सर्द हवाएं चलीं। वादियों में सुबह देर तक कोहरा रहा। जिला मुख्यालय सिरोही में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना जताई है।
जयपुर मौसम केंद्र ने राजस्थान में अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। इससे राज्य में अगले दो-तीन दिन के अंदर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। जिससे सुबह-शाम की सर्दी और बढ़ जाएगी। 28-29 जनवरी से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होगा और पश्चिम से आने वाली हवा बढ़ जाएगी, जिससे एक बार फिर राज्य के तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलने लगेगी।

