• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

होटल मैनेजर के घर में मिला रसैल वाइपरः वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
होटल मैनेजर के घर में मिला रसैल वाइपरः वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू में एक होटल मैनेजर के घर के अंदर एक रसैल वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। यह सांप आवासीय क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

होटल के कर्मचारियों ने तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की वेटेनरी इंस्पेक्टर रेहाना हब्सि और कमलेश राणा मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद रसैल वाइपर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे एक ट्रैवल टैंक में रखकर जंगल में छोड़ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि माउंट आबू में कोबरा, किंग कोबरा, रसैल वाइपर और करैत सहित कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। अत्यधिक गर्मी या भारी बारिश के बाद ऐसे वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश कर जाते हैं।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी भी गंभीर घटना को टाल दिया गया। रसैल वाइपर भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है।

Previous Post

तखतगढ-सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने तखतगढ़ में 30 मीटर ऊंचाई वाले तिरंगे का किया उद्घाटन

Next Post

जालोर-मुख्यमंत्री जी मोदरान के आशापुरी माताजी मन्दिर दर्शन करने जालोर से सड़क मार्ग से पधारो सा और सड़क की हालत देखो सा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page