रामकिशोर मेहता माउंट आबू के नए आयुक्त नियुक्तः 8 महीने बाद नगर पालिका को मिला स्थायी अधिकारी
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू नगर पालिका को आठ महीने बाद नया स्थायी आयुक्त मिल गया है। स्वायत्त शासन विभाग की निदेशक जूई कर प्रतीक ने बालोतरा में कार्यरत रामकिशोर मेहता को माउंट आबू का नया आयुक्त नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। यह पद 2 नवंबर से अस्थायी अधिकारियों के भरोसे चल रहा था।
इससे पहले, शिवपाल राजपुरोहित को एपीओ किए जाने के बाद आशुतोष आचार्य को माउंट आबू का कार्यवाहक आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनके बाद आबू रोड के तहसीलदार पन्नाराम चौधरी को भी माउंट आबू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
अब स्वायत्त शासन विभाग की निदेशक जूई कर प्रतीक ने रामकिशोर मेहता को माउंट आबू के आयुक्त का पदभार ग्रहण करने का आदेशित किया है। रामकिशोर मेहता का बालोतरा से माउंट आबू में यह पहला तबादला है।
