PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू | सिरोही जिले के माउंट आबू की रहने वाली हर्षिता चौधरी पुत्री भूराराम चौधरी का भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान आईआईएसईआर में प्रथम चरण की काउंसलिंग में चयन हुआ है। हर्षिता का आईआईएसईआर तिरुपति में चयन हुआ है।
आईआईएसईआर बेहरामपुर में भी चयन हुआ है। हर्षिता ने माउंट सोफिया स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। इसी तैयारी से यह सफलता मिली।


