अजय हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांगः भील समाज ने रैली निकाल उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-अजय उर्फ अज्जू हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भील समाज ने आज उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में भील समाज के लोग और अन्य समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।यह ज्ञापन समस्त भील समाज के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में सौंपा गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा, जिसमें लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भील समाज युवा अध्यक्ष हरीश राणा (काबु) और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, पूर्व पार्षद अमित मकवाणा, भगवाना राम, डीयावासी सरपंच इन्द्र जी, भील समाज कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश (लवली), कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष सुभाष राणा, पूर्व सरपंच शंकर बर्बाट, एसटी महामंत्री अजय राणा, जेशा राम, नीनू राम, मिश्रा राम, गोपाल कडुआ, लक्ष्मण राणा, प्रवीण राणा, मुकेश राणा, मोहन डगला, दिनेश ढेडागां और बाप पार्टी से जिला उपाध्यक्ष दिनेश भील सहित कई लोग मौजूद थे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी मौजूद रहे। समस्त भील समाज और आबूवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि जब तक अजय को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे अपनी मांग उठाते रहेंगे।

