• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में किन्नर समाज ने किया भजन संध्या का आयोजनः मां जगदम्बे के भजनों पर श्रोता झूमे, मां अम्बे की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में किन्नर समाज की ओर से अपनी आराध्य मां जगदम्बे की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें आकर्षक भजनों और झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

भजन संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना “गजानंद आओ पधारो पूरा करजो” से हुआ। इसके बाद “गुरु की महिमा से बढ़कर कोई दूजा काम नहीं” भजन के साथ गुरु वंदना प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने आराध्य माता मां जगदम्बे को समर्पित भजन जैसे “मां जगदम्बे तूने अपना बनाया मुझे अब बेड़ा पार लगा दे” और “तू बना दे बिगड़ों की बात, तू कर दे करम हम पर” गाए।

“अंबे माता” और “शेरों वाली मां पर बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरों वाली मां” जैसे भजनों पर किन्नर समाज के सदस्यों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। इन भजनों और नृत्यों ने श्रोताओं को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

देर रात तक चली इस भजन संध्या में आए हुए मेहमानों का गुरु रत्ना बाई द्वारा माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था किन्नर समाज के सदस्यों ने संभाली।

Previous Post

अजय हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांगः भील समाज ने रैली निकाल उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post

बिजोवा में भेरव आई हास्पिटल द्वारा निः शुल्क शिवीर

Next Post

बिजोवा में भेरव आई हास्पिटल द्वारा निः शुल्क शिवीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page