• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

होटल गुडलक का अवैध रेस्टोरेंट ध्वस्त, ईको-सेंसिटिव जोन में हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
होटल गुडलक का अवैध रेस्टोरेंट ध्वस्त, ईको-सेंसिटिव जोन में हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-आबू पर्वत के ईको-सेंसिटिव जोन में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, पेट्रोल पंप के सामने स्थित होटल गुडलक के आगे बने एक अस्थायी रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों और उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार की गई।

नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। होटल गुडलक ने सड़क से 60 फीट की दूरी का नियम तोड़ते हुए निर्माण किया था। आयुक्त ने बताया कि होटल को पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे और दो बार अतिक्रमण हटाया भी गया था, लेकिन हर बार उसी स्थान पर दोबारा निर्माण कर लिया जाता था।

अवैध रूप से टिन शेड लगाकर यह रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान, पालिका टीम ने पहले वहां से कीमती सामान और फर्नीचर हटवाया, फिर टिन शेड को ध्वस्त किया। मौके से रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले दो बड़े गैस चूल्हे भी जब्त किए गए।इसके अतिरिक्त, होटल के पास से गुजरने वाले एक प्राकृतिक नाले को ढककर उस पर शौचालय बना दिया गया था।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, सड़क, फुटपाथ, नदी या नाले पर किसी भी अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाना चाहिए। यहां नाले को सीसी डालकर ढका गया था और उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। मौके से एक डीजी सेट भी जब्त किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका आयुक्त के साथ नगरपालिका से महेंद्र बंजारा, नवोदित सिंह, ललित भारद्वाज, राजकिशोर, लक्ष्मण कुमार, गजेंद्र सिंह, शिल्पा बिष्ट, राजस्व विभाग से पटवारी अभिषेक जैन और पुलिस से नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका की ओर से हरीश पंचाल ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की।

Previous Post

प्रजापति कुंभकार समिति की बैठक में नरेश प्रजापत सचिव नियुक्त

Next Post

पाली- 154 ग्राम अवैध अफीम के साथ गोपाराम बेरा खेजडिया गिरफ्तार

Next Post
पाली- 154 ग्राम अवैध अफीम के साथ गोपाराम बेरा खेजडिया गिरफ्तार

पाली- 154 ग्राम अवैध अफीम के साथ गोपाराम बेरा खेजडिया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page