माउन्टआबू-अज्जु हत्याकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तारः पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, क्रेटा कार बरामद
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू में 13 मार्च 2026 को हुई अजय उर्फ अज्जु की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल पुत्र सागर उर्फ सुधीर (28) राजेंद्र मार्ग, सुधीर होटल के पास, माउंट आबू का निवासी है।इस मामले में अब तक कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया चुका है। पुलिस ने इससे पहले 18 मार्च को दीपक, कालिया पवन उर्फ शेर समीर और हर्ष को गिरफ्तार किया था। इन चारों को न्यायालय में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साहिल को भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
माउंट आबू थानाधिकारी दलपतसिंह राठौड़ ने बताया कि यह मामला 14 मार्च 2026 को प्रकरण संख्या 31 के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 109(1), 103(1), 115(2), आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और एससी/एसटी एक्ट 3(2) (V) (va) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने मामले में नामजद सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है।
थानाधिकारी राठौड़ के अनुसार, साहिल को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक किशनलाल, कांस्टेबल सहीराम और कांस्टेबल आदर्श की सक्रिय भूमिका रही। साहिल के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

