• March 20, 2026

खिंवाड़ा-पत्नी के छोड़ जाने से परेशान कोट सोलंकियान के गोविंद ने खुद का गला काटा,चिकित्सालय में भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल

पाली-पाली में 38 साल के एक व्यक्ति ने नशे में खुद का गला चाकू से काट दिया। परिजन इलाज के लिए एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन हॉस्पिटल से युवक भाग गया। परिजनों ने पीछाकर उसे पकड़ा और फिर इलाज करवाया। युवक बार-बार यही कह रह था मुझे मरना है, छोड़ दो। युवक की पत्नी उसे कुछ महीनों पहले छोड़कर चली गई। तब से वह डिप्रेशन में है।

मामला पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के कोट सोलंकियान गांव का है। यहां रहने वाला 38 साल का गोविंद पुत्र खरताराम मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी उसे कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई। उसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा। शुक्रवार को उसने नशे की हालत में चाकू से खुद का गला काट लिया। परिजने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए। घाव गहरा होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से एम्बुलेंस से उतरते ही गोविंद बोला मुझे मरना है इलाज नहीं करवाना, छोड़ दो और ट्रोमा वार्ड के बाहर से भाग गया। ऐसे में परिजन उसे पीछे भागे और हॉस्पिटल के मुख्य गेट से पकड़कर वापस लेकर आए। बाद में उसका उपचार किया गया।

You cannot copy content of this page