PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-सिरोही जिले के माउंट आबू कस्बे में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल देखने को मिली। यहां कक्षा 5 की छात्रा जिज्ञासा ने अपने पिता मोहनराम हिरागर के साथ अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पिता और बेटी दोनों ने राष्ट्रगान भी गाया।
हर गणतंत्र दिवस पर गुरुशिखर आते हैं पिता-बेटी
जिज्ञासा के पिता मोहनराम हिरागर ने बताया कि वे बेटी के जन्म से ही उसे गणतंत्र दिवस पर गुरुशिखर ले जाते रहे हैं।
शुरुआती 3 साल तक जिज्ञासा ने उनकी गोद में ध्वजारोहण किया। तीन साल की होने के बाद से जिज्ञासा खुद ध्वज फहरा रही है। वर्तमान में 10 वर्षीय जिज्ञासा सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है।
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
मोहन राम हिरागर ने इसके माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया है।
सोमवार को सूर्य की पहली किरण के साथ जिज्ञासा ने
गुरुशिखर पर ध्वजारोहण किया, जिसके साथ उनके पिता ने अपनी मुहिम जारी रखी।
इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मुकेश कुमार मीणा ने भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया
