मुमुक्षु काजल बहन की दीक्षा महोत्सव के तहत शोभायात्रा
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू | आचार्य भगवंत महेन्द्र सागर और उपाध्याय मनीष सागर आदि ठाणा की निश्रा में जैन श्वेतांबर मंदिर संकुल, देलवाड़ा में उपधान तप और मुमुक्षु काजल बहन के दीक्षा महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा पंचवटी धर्मशाला से शुरू हुई। देलवाड़ा मंदिर परिसर के व्याख्यान हॉल तक पहुंची। इसमें देशभर से आए उपधान आराधक शामिल हुए। मुमुक्षु काजल बहन के परिजन शामिल हुए। व्याख्यान हॉल पहुंचने पर मुमुक्षु काजल बहन ने वर्षीदान का प्रसंग पूरा किया। सांसारिक जीवन त्याग का संकेत दिया। उन्होंने जैन धर्म के तीर्थंकरों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुमुक्षु काजल बहन की दीक्षा का विधिवत कार्यक्रम गुरुवार सुबह 7:30 बजे होगा।

