PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी दौर लगातार जारी है। यहां एक दिन में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ने के बावजूद पारा जमाव बिंदू पर यानी ० डिग्री सेल्सियस पर रहा। इससे पहले दो दिनों तक यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
शुक्रवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद सुबह और शाम की कड़ाके की सर्दी ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। मौसम विभागके अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा जीरो डिग्री पर पहुंचने के बाद बीते दिनों की तुलना में कुछ राहत जरूर महसूस हुई। वहीं ओरिया, अचलगढ़ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय घास, पौधों और खेतों में बर्फ की परत जमी नजर आई। वहीं शहर के पोलो मैदान और ओरिया क्षेत्र में सवेरे ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कई स्थानों पर पर्यटक और स्थानीय लोग धूप निकलने का इंतजार करते नजर आए। लगातार शीतलहर के चलते लोग अब भी अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

