
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-ग्राम विकास अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में व
देवाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं मुकेश कुमार चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में जितेन्द्रसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट मय् जाब्ता द्वारा दिनांक 27.02.2025 को ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत उड पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तगणों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।
घटना:-दिनांक 27.02.2025 को सुबह के समय ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत उड के साथ ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकीयां देने व तत्पश्चात उसी रोज शाम के समय अज्ञात लोगों द्वारा उक्त ग्राम विकास अधिकारी पर अपने घर जावाल जाते समय जानलेवा हमला किया जिसमे प्रार्थी ग्राम विकास अधिकारी को घातक चोटे आई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।अभियुक्तः दो गिरफ्तार मुलजिम बापर्दा रखे गये।
कार्यवाही में शामिल टीमः-
1 जितेन्द्रसिंह उ.नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट।
- कानाराम उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट।
- मांगीलाल कानि. 644 पुलिस थाना बरलूट।


