PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में जनवरी के अंतिम दिनों में कड़ाके की सर्दी लौट आई है। आमतौर पर बसंत पंचमी के बाद यहां सर्दी कम होने लगती है, लेकिन इस बार स्थिति इसके विपरीत है। न्यूनतम तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
इस असामान्य सर्दी के कारण घास के मैदानों में ओस जम गई है। इसके साथ ही, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों की छतों और शीशों पर भी बर्फ की परत जमती हुई दिखाई दे रही है, जिससे पूरा इलाका बर्फीला नजर आ रहा है।
जनवरी के अंत में लौट रही इस सर्दी को लेकर स्थानीय लोग भी आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे हालात आमतौर पर इस समय नहीं देखे जाते। स्थानीय निवासी शीतल अग्रवाल और मोहित अग्रवाल ने इस मौसम परिवर्तन पर अपनी हैरानी जताई।

