• April 3, 2026

माउंट आबू में बारिश, मौसम हुआ सुहावनाः तापमान में गिरावट दर्ज, पर्यटकों को मिली गर्मी से राहत

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काली घटाएं छा गईं और हल्की बारिश शुरू हो गई, जो कुछ देर बाद तेज हो गई।

इस बारिश से पूरे पर्यटन स्थल का माहौल बदल गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल के शुरुआती दिनों में जहां आमतौर पर गर्मी होती है, वहीं माउंट आबू में हल्की गुलाबी सर्दी का अनुभव हुआ।

बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। शाम को सैर-सपाटे पर निकलने वाले लोगों को अपने कार्यक्रम बदलने पड़े और उन्हें घरों में ही रहना पड़ा।

About The Author

You cannot copy content of this page