PALI SIROHI ONLINE
मोदरान के आशापुरी माताजी तीर्थ पर दुर्गाष्टमी पर महायज्ञ व महाआरती का आयोजन हुआ
खीमाराम मेवाडा तखतगढ
मोदरान नगर में वैदिक मंत्रों की गुंज सुनाई दे रही है मंगलवार को महायज्ञ के आयोजन से आस-पास का वातावरण शुद्ध हुआ।
रिपोर्ट: जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान
जालोर, 16 अप्रैल: मोदरान कस्बे में स्थित श्री आशापुरी महोधरी माताजी मंदिर में मंगलवार को चैत्रीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर हवन व महाआरती का आयोजन सुबह 10:30 बजे से आरम्भ कर शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया उसके बाद पूर्णाहुति व महाआरती का आयोजन के साथ नवरात्रि महोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही पूजा व दर्शन के लिए आस-पास के गावों व शहरों से पुरे दिन हजारों की संख्या दर्शनार्थियों का आना जाना लगा लगा रहेगा। वही नवरात्रि महोत्सव को लेकर पुरे सात दिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन पंडित आचार्य भीमाशंकर दवे, निखिल दवे, अरुण दवे, जयन्तिलाल दवे , ललीत त्रिवेदी, शुभम दवे , तरुण त्रिवेदी व स्थानीय पंडितों व यजमानों विक्रम सिंह राजपुरोहित, शक्ति सिंह राठौड़, मदन सिंह रसोणी, पुर्ण सिंह सोढ़ा व जगमाल सिंह राजपुरोहित द्वारा पुरे दिन सुबह से लेकर शाम तक वैदिक मंत्रों का गुणगान के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई।
ईस अवसर पर आशापुरी महोधरी माताजी मंदिर के पुजारी प्रकाश पुरी गोस्वामी, राहुल पुरी गोस्वामी , ट्रस्ट के अध्यक्ष मोड सिंह सोडा , कोषाध्यक्ष छैलसिंह राठौड़ व्यवस्थापक जोगसिंह राव , भोजनशाला संचालक किशोर भाई मोदी , रतनसिंह सोढ़ा राजपुरोहित, भवानी सिंह राजपुरोहित, तगाराम प्रजापत,उदय सिंह दिलीप राईगौणी व भावेश कुमार लुकड सहित सैकड़ों ग्रामीण व दर्शनार्थियों का सुबह से शाम तक तांता लगा रहा इसी प्रकार भोगरा गौत्र के देवासी समाज का तीसरा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन के साथ विशेष महा यज्ञ व भोजन प्रसादी के साथ रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गॉयक मालाजी भोंगरा एंड पार्टी अंबाजी, धनजी केंर एंड पार्टी सिरोही व डांसर मनोज रिया पार्टी, काजल देवासी सहित समस्त भोंगरा रबारी परिवार राजस्थान व गुजरात के सैकड़ों कार्यकर्ता व भक्तजनों ने भाग लिया
यह भी पढे