• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-मिरगेश्वर में लूट के आरोपीयो को कराई पैदल परेड, पुलीस की हो रही जमकर सराहना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल तक निकाली पैदल परेड

बाली। बाली थाना क्षेत्र के मिरगेश्वर–डूंगरली रोड पर एक महिला से कंठी, मोबाइल फोन एवं बाइक लूटने के मामले में बाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों में कानून का भय पैदा करने और आमजन में सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से उनकी पैदल परेड कराई।

थानाधिकारी पर्बत सिंह भाटी के नेतृत्व में आरोपियों को करणवा बस स्टैंड से घटनास्थल तक पैदल ले जाया गया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों का जुलूस निकाला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

पैदल परेड के दौरान मिरगेश्वर सरपंच छेल सिंह चौहान, लुणावा के पूर्व सरपंच मोहन लाल, पूर्व सरपंच भंवर सिंह, समाजसेवी देवाराम घांची, रमेश प्रजापत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामीणो उपस्थित रहकर सभी ने अपराधियों के खिलाफ बाली पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना है। स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी सख्त कार्रवाई से अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।

इस दौरान यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाली थानाधिकारी परबत ध्
सिंह भाटी, ASI रूप सिंह मीणा, सायबर टीम के संत राम, बारवा पुलिस चौकी के दिनेश कुमार, बनवारी लाल, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, गेनाराम, गोपाराम, कैलाश कुमार सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

View this post on Instagram
Video

Previous Post

पाली-ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, एक दिन पहले घर से निकला था

Next Post

नायरा कंपनी के पेट्रोल पम्पो पर आज से पेट्रोल 5 रुपये डीजल 3 रुपये लीटर हुआ सस्ता

Next Post

नायरा कंपनी के पेट्रोल पम्पो पर आज से पेट्रोल 5 रुपये डीजल 3 रुपये लीटर हुआ सस्ता

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page