• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चलती ट्रेन में पर्स चोरी करने वाला गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मारवाड़ जंक्शन-चलती ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाले शातिर चोर को जीआरपी उत्तर जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। जीआरपी थाना प्रभारी हेमराज गुर्जर के अनुसार 25 मई को ट्रेन संख्या 22663 जोधपुर स्पेशलएक्सप्रेस के कोच संख्या बी-7 में यात्रा कर रही महिला यात्री का लेडीज पर्स चोरी हो गया था। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रखी हुई थी मामले में दुकानदार रविन्द्र पारिक पुत्र महावीर प्रसाद पारिक निवासी परिहार नगर, भदवासिया, जोधपुर ने जीआरपी थाना जोधपुर में रिपोर्ट दी।

परिवादी ने बताया कि वह अपनी बहन रेखा पारिक के साथ सूरत से जोधपुर की यात्रा कर रहे थे तथा यात्रा के दौरान उनकी बहन का पर्स किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लियामारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला ( जोधपुर पहुंचकर जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। अनुसंधान के दौरान थानाप्रभारी हेमराज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचनाके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवाड़ी निवासी भंवरलाल मीणा (36) पुत्र बाबाराम मीणा को दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपी ने चलती ट्रेन में चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुआ पर्स तथा उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।

Previous Post

फालना-रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा महान क्रांतिकारी दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई

Next Post

रानी पृथ्वीराज नवलाजी कृषि मंडी खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा

Next Post

रानी पृथ्वीराज नवलाजी कृषि मंडी खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page