• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मारवाड़ जक्शन- इनामी बदमाश गिरफ्तार, GRP ने ANTF के सहयोग से पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में था वांछित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 8, 2026
in Local
0
मारवाड़ जक्शन- इनामी बदमाश गिरफ्तार, GRP ने ANTF के सहयोग से पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में था वांछित

PALI SIROHI ONLINE

मारवाड़ जंक्शन जीआरपी पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की सहायता से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस मामले में पिछले छह साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार  प्रकाश नायक  पुत्र बद्रीलाल नायक निवासी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जयना खेड़ी का निवासी है।

मारवाड़ जंक्शन जीआरपी थानाप्रभारी हेमराज गुर्जर ने बताया कि आरोपी प्रकाश नायक के खिलाफ पहले 299 सीआरपीसी के तहत न्यायालय में चालान पेश किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर द्वारा 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

7 मई को ANTF टीम की तकनीकी सूचना और गोपनीय इनपुट के आधार पर मंदसौर जिले में दबिश दी गई। वहां से फरार वारंटी प्रकाश नायक को दस्तयाब कर मारवाड़ जंक्शन लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट पाली में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Previous Post

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषितः 5 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव और 15 सचिव नियुक्त, कुश गहलोत को बनाया महासचिव

Next Post

रेवदर में प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाहः कल होनी थी शादी; अधिकारियों के समझाने पर परिजन शादी टालने पर हुए सहमत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page