PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन मंदिर पर लाइट जलाने के लिए चढ़ा 10 साल का मासूम का पैर फिसलने के कारण 10 फीट की ऊंचाई से नीचे लोहे की खड़ी जाली पर गिर गया।
जिससे उसके सीने में लोहे की जाली का सरिया दो इंच तक घुस गया। परिजन उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए जहां मासूम का इलाज चल रहा है।मंदिर की लाइट जलाने के लिए चढ़ा था
घायल मासमू के पिता मुकेश नाथ ने बताया- वे मारवाड़ जंक्शन के रजत जयंती कॉलोनी रहते है। घटना मंगलवार शाम को हुई। उनका 10 साल का बेटा जो तीसरी में पढ़ता है। वह घर के सामने बने मंदिर में पर लाइट जलाने के लिए चढ़ा था, लेकिन पैर फिसलने से करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे लोहे की जाली की खड़ी जाली पर गिर गयामासूम के सीने में दो इंच तक घुसा सरिया
हादसे में लोहे की जाल का खड़ा लोहे का सरिया उसके सीने में करीब दो इंच तक घुस गया। गनीमत रही कि लोहे के सरिए के पास फुल के आकार में गोलाई में लगे लोहे की दूसरे सरियों से उसका बचाव हो गया और सीधा सरिया उसके हार्ट तक नहीं पहुंचा वरना बड़ा हादसा हो जाता।
घटना के बाद उसे तुरंत मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल ले गए। जहां से रेफर करने के बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और सीने में हुए घाव पर टांके लगाए। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

