PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व जितेन्द्रसिंह राठौड वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नकबजनी का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करा 01 विधी से संघर्षरत किशोर को पुलिस सरक्षण मे लिया जाकर सोने चांदी के जेवरात बरामद किये।
घटना विवरणः- दिनांक 01.11.206 को प्रार्थी जीतू वैष्णव पुत्र किशोर दास जाति वैष्णव निवासी मकान नं 2/222 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मानपुर आबूरोड पुलिस थाना आबूरोड शहर जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर पेश की कि दिनांक 19.10.2026 को घर में ताला लगाकर मैं व मेरे पिताजी सब्जी मण्डी आबूरोड गये थे तथा मेरी माँ व मेरी पत्नि नवरात्रा की पूजा के लिये मेरी बहिन के घर गये थे। दिन में करीब 09.30 बजे के लगभग अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोडकर सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गये है। वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 328/01.11.2026 मामला धारा 331 (3), 305a, 317(2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया
पुलिस कार्यवाही- दौराने अनुसधान गठित टीम द्वारा आसुचना व मुखबिर तंत्र के माध्यम से कठीन मेहनत लगन से घटना में शरीक मुल्जिम को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के घटना स्वीकार करने पर कल दिनांक 02.11.2026 को 01 विधि से संघर्षरत किशोर के कब्जे से सोने चांदी के गहने जिसमें सोने का एक मंगलसूत्र व चांदी की पायजेब का जोडा बरामद किया तथा मुल्जिम मोहम्मद साहिल उर्फ गूंगा व मोहम्मद रिहान के कब्जे से खरीदे गये सोने चांदी के गहने जिसमे एक सोने का मंगलसुत्र, सोने की अंगुठी नग 01, चांदी की अंगुठी नग 03, सोने की कान की बूटी नग 01. चांदी का सिक्का नग 01 बरामद कर अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदात विधि से संघर्षरत किशोर द्वारा बंद व सूने पड़े मकानों की पूर्व में रैकी कर बाद में लोहे के सरिये से ताला तोडकर कर चोरी कर सामान मुल्जिमानों को बेचना।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. मोहम्मद साहिल उर्फ गूंगा पुत्र मोहम्मद फकीरा जाति कुरैशी मुसलमान उम्र 23 साल निवासी घोसी मोहल्ला पुरानी कोर्ट के पास आबूरोड हाल गिरवर पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
02. मोहम्मद रिहान पुत्र मोहम्मद फकीरा जाति कुरैशी मुसलमान उम्र 19 साल निवासी घोसी मोहल्ला पुरानी कोर्ट के पास आबूरोड हाल गिरवर पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
पुलिस टीम :-
1 हरचन्दराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर
2 श्रवणसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोङ शहर
3 महेन्द्रसिंह हैडकानि नं 694 पुलिस थाना आबूरोड शहर जिला सिरोही
4 ओमप्रकाश कानि नं 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर जिला सिरोही (विशेष भुमिका)
5 श्रवण कानि नं 538 पुलिस थाना आबूरोड शहर जिला सिरोही
6 अनिल कुमार कानि नं 926 पुलिस थाना आबूरोड शहर जिला सिरोही।




