PALI SIROHI ONLINE
मंडार-थाना क्षेत्र में युवक को पिस्तौल दिखाने व मारपीट करने का पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। हेड कांस्टेबल कांतिलाल राणा ने बताया कि उम्मेदपुरा के दलपतसिंह पुत्र रूपसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 19 नवंबर की रात मालीपुरा सर्कल से खेत जा रहा था। उम्मेदपुरा दूधडेयरी के पास एक युवक को गाड़ी में बिठाया और गाड़ी में बैठते ही आरोपी ने गाड़ी का दरवाजा लॉक कर दिया। इसके बाद दलपत सिंह ने उसे गाड़ी से उतारने का बोला तो उसने गाली गलौज करना शुरू कर दी। उसने अन्य चार पांच लोगों को और मौके पर बुलाया

