• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंडार- चलती कार में लगी आग, राख हुईः ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोककर सवारी को निकाला बाहर; अहमदाबाद से जालोर जा रही थी कार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 26, 2026
in Local
0
मंडार- चलती कार में लगी आग, राख हुईः ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोककर सवारी को निकाला बाहर; अहमदाबाद से जालोर जा रही थी कार

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-मंडार में कांडला हाईवे पर गुरुवार को चलती टैक्सी कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ड्राइवर ने कार रोककर सवार युवती को बाहर निकाल लिया। दोनों की जान बच गई, लेकिन कार और युवती का सारा सामान जल गया। टैक्सी अहमदाबाद से जालोर जा रही थी।

हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुआ।पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही कार में उठने लगीं लपटें

जानकारी के अनुसार, टैक्सी कार गुरुवार को अहमदाबाद से एक युवती को लेकर जालौर की तरफ जा रही थी। कार कांडला हाईवे पर मंडार स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। तभी अचानक कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और लपटें उठने लगीं।

ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

आग लगने की भनक लगते ही चालक ने घबराए बिना कार को तुरंत साइड में रोका। उसने सवारी युवती को बाहर निकाला। हादसा पेट्रोल पंप के सामने हुआ था, इसलिए बड़े हादसे का खतरा था।

सूचना मिलते ही मंडार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक कार और उसमें रखा युवती का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

Previous Post

नाना स्कूल में 10 साल बाद मिला PTI, एकता के चलते छोटे संघर्ष में मिली बड़ी जीत, विघार्थियों में खुशी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page