• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंडार में भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला, साथी घायलः होटल से खाना खाकर लौट रहे थे; पुरानी रंजीश का आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-मंडार नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी के बीच मंडार कस्बे में बुधवार रात भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमले का मामला सामने आया है। वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी नागजीराम देवासी और उनके साथियों की कार को पादर रोड स्थित मामाजी मंदिर के पास कथित तौर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने घेर लिया।

आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। इस दौरान कार के शीशे टूट गए और एक साथी गंभीर घायलहो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मंडार पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे, रास्ते में रोकी कार

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता आयदान रेबारी ने रिपोर्ट में बताया कि घटना 9 सितंबर की रात करीब 1:20 बजे की है। वह अपने भाई, भाजपा प्रत्याशी नागजीराम देवासी और साथियों रामाराम व नानजीराम के साथ कार से होटल में खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे।

पादर रोड पर मामाजी मंदिर के पास पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उनकी कार को बीच सड़क पर रुकवा लिया। आरोप है कि तीन गाड़ियों में आए हमलावरों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला शुरू कर दिया।

बड़ा पत्थर चेहरे पर लगा, सिर और हाथ में चोट

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने कार के शीशे पर बड़ा पत्थर फेंका, जो आयदान रेबारी के चेहरे पर लगा। इससे उनके चेहरे, दाहिने हाथ और सिर पर चोटें आईं और खून बहने लगा।

आरोप है कि हमलावरों ने कार पर पत्थरों और लाठियों से लगातार वार किए। इससे कार को नुकसान पहुंचा। पीड़ितों ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी अपनी गाड़ियों में

बैठकर मौके से फरार हो गए।बैठकर मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप

पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट में हंजारीराम कोली, भावाराम रेबारी, बेचराराम रेबारी, भरतकुमार, जोगाराम और बालाराम समेत 5-7 अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते हमला करने की बात कही गई है। पीड़ित पक्ष ने भविष्य में परिवार और भाजपा प्रत्याशी की जान को भी खतरा होने की आशंका जताई है।

सरकारी अस्पताल में कराया प्राथमिक उपचार

घटना के बाद घायल पक्ष मंडार थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

रामपुरा में देवासी समाज ने निकाली कलश यात्रा, 51 माता बहनो ने उठाए कलश

Next Post

पाली-ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, ड्राइवर नीचे दबाः राहगीरों ने बचाया, बिजली के खंभे जोधपुर ले जाते समय हुआ हादसा

Next Post
पाली-ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, ड्राइवर नीचे दबाः राहगीरों ने बचाया, बिजली के खंभे जोधपुर ले जाते समय हुआ हादसा

पाली-ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, ड्राइवर नीचे दबाः राहगीरों ने बचाया, बिजली के खंभे जोधपुर ले जाते समय हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page