ग्राम पंचायत माण्डल में “रथ यात्रा कार्यक्रम” का आयोजन
PALI SIROHI ONLINE
ग्राम पंचायत माण्डल में “रथ यात्रा कार्यक्रम” का आयोजन
नगराज वैष्णव
रानी। ग्राम पंचायत माण्डल में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देने के उद्देश्य से रथ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा माण्डल अध्यक्ष श्री भगवान सिंहजी, प्रधान नारायण लालजी, जगदीश सिंहजी राजपुरोहित (BJP), लोकेशजी राजपुरोहित (BJP), नारायण सिंहजी राजपुरोहित विकास अधिकारी रानी, रवि अति विकास अधिकारी रानी, सुरजारामजी माली प्रशासक, निशांत पंवार VDO, रंगलाल कनिष्ठ सहायक, भरत बोस पटवारी, रेखा वर्मा कृषि पर्यवेक्षक, कंचन ANM, अर्जुनसिह पशुधन निरक्षक, मगाराम वार्ड पंच तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कालुदास
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कई ग्रामीण एवं प्रभुलाल सीरवी पत्रकार भी मौजूद रहे।

