• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मालनू ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्या का हुआ समाधान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के मालनू ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्याओ का हुआ समाधान, शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी बाली विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा व नायब तहसीलदार बेडा वीरेन्द्र सिंह सख्तावत ने आत्मीयता दिखाते हुए तत्परता से लोगों की समस्या का निराकरण करने के लिए उपस्थित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश प्रदान किये गए।

शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा एक जन्म प्रमाण पत्र, दो विवाह प्रमाण पत्र,5 प्रॉपर्टी पार्सल  2 खाद्य सुरक्षा के आवेदन, जनाधार में 10 लाभार्थियों की केवाईसी कि गई। साथ में जुलाई से वी बी जी राम जी योजना प्रारंभ होने से योजना की जानकारी दी गयी।

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन कर 5 पेंशन स्वीकृत कर तुरंत पीपीओ दिये गए, पालनहार योजना में एक लाभार्थी जशोदा देवी की स्वीकृति जारी की गई। राजस्व विभाग द्वारा आपसी सहमति से बंटवारा 1, नामांतरण 3, नाम शुद्धिकरण 21, फार्मर रजिस्ट्रेशन 12 किये गए। विद्युत विभाग द्वारा छः खराब मीटर बदल कर नए मीटर लगाए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 4 मंगला योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

चिकित्सा विभाग द्वारा 92 लोगो की स्वास्थ्य जांच कर  दवाइयां प्रदान की गई व आयुर्वेद विभाग द्वारा 38 लोगो को दवाईयां वितरण की गई।कृषि विभाग द्वारा 2 पाइपलाइन, 4 सौर ऊर्जा,3 कृषि यंत्र की पत्रावली ऑनलाइन की गई सहकारिता विभाग से 9 को अल्पकालीन ऋण वितरण, रसद विभाग द्वारा केवाईसी 7, आधार सीडिंग 3 किए गए।

कैम्प में सरपंच प्रसासक रमेश मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी, बेडा नायब तहसीलदार विरेन्द्र सिंह सख्तावत, सहायक अभियंता डिस्कॉम नाना इंद्रजीत मीणा, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ सचिन कुमार शर्मा,चिकित्सा अधिकारी दीपक हिंडोनिया, पीईईओ कपूराराम मीणा, सरदार गुर्जर पशुधन निरीक्षक,कनिष्ठ अभियंता जल संसाधन विभाग नीतू कुरडिया, ग्राम विकास अधिकारी मालनु मादाराम देवासी, ग्राम विकास अधिकारी लुन्दाड़ा दिलीप सिंह परमार, कृषि पर्यवेक्षक बाबूलाल मीणा, राजस्व विभाग के मधुसूदन दवे भू. अ. नि., पटवारी राहुल लोहार, कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार राव, भीमाराम मकवाणा सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

रानी रेलवे स्टेशन पार्किंग में पेट्रोल चोरी का प्रयास, एक आरोपी पकड़ में आया, दूसरा फरार

Next Post

पाली सांसद की अध्यक्षता में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

Next Post

पाली सांसद की अध्यक्षता में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page