• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लुंदाडा के बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत, पालडी एम क्षेत्र में हुई दुर्घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 6, 2026
in Local
0
लुंदाडा के बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत, पालडी एम क्षेत्र में हुई दुर्घटना

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही। पुलिस थाना पालड़ी एम क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर आंबेश्वर के कट के पास रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक चालक नाना थाना क्षेत्र के लुंदारा के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की।

पुलिस थाना पालड़ी एम के एएसआई देवाराम मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान नरपत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राजपूत निवासी लुंदाड़ा थाना नाना जिला पाली के रूप में हुई। मृतक  मोटरसाइकिल से आंबेश्वर के दर्शन कर लौट रहा था। आंबेश्वर के कट के सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा भीषण था। नरपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए पालड़ी एम के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। मौत की सूचना पर परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया और सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।

लुंदाडा के युवक की दुर्घटना में मौत की जानकारी समाज सेवी नाहर सिंह सहित गाव के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी परिवार के सदस्यों के साथ पालडी एम  पहुचे ओर मदद करते नजर आए। दुर्घटना में गाव के युवक की मौत पर सरपंच जवाराराम मीणा, समाज सेवी नाहर सिंह, पूर्व सरपंच पूरण सिंह मीना,भावाराम देवासी दुकान वाले,कलाराम देवासी सहित गाव वालो ने शोक जताया।

Previous Post

सलोदरिया के युवक का शव खेत में मिला, 500 मीटर दूर पड़ी थी बाइक, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page